फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ने के साथ सहफसली खेती से लाभ उठाएं किसान - डॉ. विरेंद्र

Sat, 18 Jan 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। कृषि मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किसानों से अनुरोध किया कि गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अतिरिक्त लाभ कमाएं। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि किसानों को गन्ने के साथ सह फसली खेती के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


भ्रमण एवं निरीक्षण के लिए आए कृषि मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक डा. वीरेंद्र सिंह ने गन्ने के साथ सहफसली खेतों के निरीक्षण में किसानों से अनुरोध किया कि गन्ने के साथ सहफसली खेती जरूर करें। इससे उनकी अतिरिक्त आमदनी होगी। वहीं, शरद कालीन गन्ने के साथ सरसों के खेतों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सिंभावली क्षेत्र के बक्सर गांव के किसान जगदीश चंद के खेतों में गन्ने के साथ वहां पास में लगी सरसों की फसल देखी। ड्रिप विधि से की गई गन्ने की फसल सिंचाई को देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गन्ने के साथ सहफसली खेती के प्रति ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक करें और इसके लाभ के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें