हापुड़। प्रदेश के विभिन्न जिलों में नकली चाय पत्ती और मिलावटी दूध उत्पादों के पकड़े जाने के मामले सामने आने के बाद शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर छापा मारकार, चाय पत्ती और मिक्स दूध के नमूने भरे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि शासन से खाद्य सामग्री की निगरानी के आदेश मिले हैं। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहरीश सादात ने टीम के साथ बुलंदशहर रोड स्थित गिरधारी टी स्टॉल से चाय की पत्ती व राजा डेयरी से मिक्स दूध का नमूना लिया।
दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। इस दौरान शहर की कई अन्य दुकानों के शटर बंद हो गए। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने का दावा किया गया है।