फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 10 Apr 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गंगा - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली से महिला दोस्त के साथ गंगा स्नान को आया एक युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश कर रही है।   
विज्ञापन


दिल्ली की अशोक नगर कालोनी में रहने वाला 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मंगलसैन रविवार को अपनी महिला मित्र के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में गंगा स्नान को आया था। बताया गया है कि दोनों नाव से दूसरी साइड में स्थित रेतीले टापू पर चले गए।

यहां दोपहर करीब ढाई बजे दो गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने से सुनील बह गया। यह देख उसकी महिला दोस्त ने शोर मचा दिया। उसकी चीख सुनकर रेतीले टापू पर मौजूद मल्लाह राजमल, विनोद, काले, दीपचंद गंगा में कूद पड़े,
विज्ञापन


लेकिन सुनील पानी के तेज बहकर आंखों से ओझल हो गया। मल्लाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर सुनील के परिजनों को घटना की सूचना दी।

खबर लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों की मदद से  गंगा में सुनील की तलाश कर रही थी। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि गोताखोरों और मल्लाह गंगा में सुनील की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें