फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण पर उमा आज करेंगी समीक्षा

Sun, 03 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती सोमवार को ब्रजघाट में गंगा में प्रदूषण को लेकर समीक्षा करेंगी। साथ ही 10 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगी। वे गंगा में गिर रहे दूषित नालों का निरीक्षण करने के साथ ही प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने उमा भारती के दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। ब्रजघाट के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की ओर से सोमवार 10 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इसका शुभारंभ केंद्रीय जल संसाधन मंत्री साध्वी उमा भारती करेंगी।

वे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ गंगा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए समीक्षा भी करेंगी। पूठ गंगा में गिर रहे दूषित नालों की का भौतिक निरीक्षण भी करेंगी। दिल्ली के स्कूलों के 50 बच्चे भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन


पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिताओं से लोगों को गंगा में हो रहे प्रदूषण रोकने के लिए जागरुक करेंगे। रविवार को एडीएम, एसडीएम केबी सिंह, जल संसाधन मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर पीएन सिंह, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के अफसर उपेंद्र श्रीवास्तव, जल वैज्ञानिक फैजल अबरार, क्षेत्रीय निदेशक वाईपी कौशिक, नमामि गंगे योजना के फोरेस्टर एडवेंचर संदीप बेहरा ने व्यवस्था का जायजा लिया।

नमामि गंगे जिला संयोजक अशोक शर्मा, नगर संयोजक डॉ. मगन सिंह, समाजसेवी प्रद्युम्न शर्मा, गौरव मिश्रा ने बताया कि गंगा में गिर रहे प्रदूषित पानी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर उमा भारती को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें