गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिला-बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भी भगवान गणपति को विराजमान किया। शोभायात्रा नक्का कुआं मंदिर से शुरू हुई।
पालिका चेयरपर्सन संगीता पुरूषोत्तम और हरीश पुरूषोत्तम ने वैदिक रीति रिवाज से गणपति बप्पा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा मुख्य बाजार, छोटा बाजार, नक्का कुआं रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर बड़ा बाजार स्थित वैश्य धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का अभिनंदन किया। साथ ही भक्तों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भी विराजमान किया। शोभायात्रा में सीताराम पहलवान, कमल त्यागी, अंकुर त्यागी, शक्ति शर्मा, रूचिर जैन, नितिन जैन, टिंकू शर्मा आदि शामिल हुए।
पिलखुवा में श्री गणेश मराठा मित्र मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार शाम विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गणेश की धर्मशाला से हुआ।
इसके बाद शोभायात्रा मंडी तिराहा से होते हुए गुल्लू बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजे आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान अनिल मराठा, गजानंद मराठा, राहुल, अक्षय, ताना, उमा, पाटिल, विनोद गोयल, दीपक सैन, राजेंद्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
श्री गणेश सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। सोमवार को श्रद्धालु गांधी गंज से बैंडबाजों के साथ गणेश भगवान की मूर्ति लेकर सर्राफा बाजार पहुंचे और मूर्ति की स्थापना की।
प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे व शाम आठ बजे भगवान गणेश की आरती की जाएगी। साथ ही दस सितंबर को भंडारा, 11 सितंबर को झांकी पंडाल व 14 सितंबर को शोभा यात्रा व विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान बाबूराम पाठिल, हणुमान, दत्ता, अंकुर, प्रशांत, वैभव पोपट, गणेश महादेव, तोताराम, विष्णु, धनराज सागर आदि मौजूद रहे।