फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांधी रोड पर दिनभर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। साप्ताहिक अवकाश और परतापुर अंडरपास निर्माण के कारण रविवार को गांधी रोड पर सुबह से ही हालात बिगड़ने लगे। भीड़ बढ़ने के साथ वाहन धीरे-धीरे थमते गए और कुछ ही देर में पूरा मार्ग जाम में बदल गया। दोपहर तक भी रास्ते में भारी अव्यवस्था बनी रही और लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि परतापुर रोड पर बन रहे अंडरपास निर्माण कार्य से पहले नगर पालिका ने कई बार व्यवस्था सुधारने के वायदे किए थे, पर आज तक एक भी कदम जमीन पर दिखाई नहीं देता। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने, वैकल्पिक मार्ग बनाने और भीड़ को संभालने की योजनाएं केवल बातों तक सिमटी रहीं। भीड़ बढ़ने से पैदल चलना भी कठिन हो गया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों तक जाम में फंसे रहे। नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण दबाव बढ़ा है, पर नगरपालिका जल्द ही मार्ग को संभालने और भीड़ कम करने के उपाय तेज करेगी। सीओ अनीता चौहान ने कहा कि लगातार जाम से लोग परेशान हैं। पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने का लगातार प्रयास कर रही है। वाहनों की अधिकता के कारण ही स्थिति बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें