फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: समर स्पेशल ट्रेन से भी नहीं मिल रही राहत

Mon, 22 Apr 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मियों की छुट्टियां अभी दूर है, लेकिन अभी से लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। स्लीपर कोच के साथ ही एसी कोच में भी अगले माह तक सीट नहीं मिल पा रही है। यात्रियों के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मिला ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव भी राहत नहीं दिला पा रहा है।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में कोई घूमने की योजना बना रहा है तो कोई वापस अपने घर लौटने की तैयारी में है। ऐसे में लोगों ने अभी से ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। गर्मियों की छुट्टी दूर होने के बावजूद भी अप्रैल में भी यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। मई माह के अंत तक भी अधिकांश ट्रेनों की सीटें फुल चल रही हैं। लखनऊ की तरफ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, अयोध्या एक्सप्रेस, कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, रानीखेेत एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। वहीं दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है।



मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों मेें ओर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








ट्रेन स्लीपर कोच थर्ड एसी को



पद्मावत एक्सप्रेस 175 43



लखनऊ मेल नो सीट 22



अयोध्या एक्सप्रेस 97 24



कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 129 20



नौचंदी एक्सप्रेस 39 14



सद्भावना एक्सप्रेस 104 26



अवध असम एक्सप्रेस 123 36



रानीखेत एक्सप्रेस 83 45



मसूरी एक्सप्रेस 60 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें