फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीगंज मोड़ पर बनेगा 24 फुट ऊंचा अशोक स्तंभ

Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
ashoka pillar - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार कराने के साथ पालिका जल्द ही करीब 11 लाख रुपये की लागत से रेलवे रोड के फ्रीगंज रोड मोड़ पर 24 फुट ऊंचा अशोक स्तंभ बनवाएगी। यहां फौव्वारा के साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। पालिका के अधिकारियों के मुताबिक प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार का कार्य तेज गति से हो रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार करा रही है। अतरपुरा चौपला पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पालिका परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा, रामलीला मैदान के बाहर शहीद स्तंभ पर जीर्णोद्धार का कार्य हो चुका है। अतरपुरा चौपला स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।

इसी के साथ पालिका ने निर्णय लिया है कि रेलवे रोड स्थित फ्रीगंज मोड़ पर 24 फुट ऊंचा अशोक स्तंभ बनवाया जाएगा। स्तंभ के पास फौव्वारा व लाइटिंग की व्यवस्था होगी, ताकि रात में अशोक स्तंभ की छटा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाएं।
विज्ञापन


पालिका के सहायक अभियंता एसके सक्सेना ने बताया कि करीब 11 लाख रुपये की लागत से यह अशोक स्तंभ बनेगा। इस संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है। पालिका का प्रयास है कि शहर का चहुंमुखी विकास हो सके। महापुरुषों की प्रतिमाओं का शेष बचा कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें