फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने मनेगा रेल हम सफर सप्ताह

Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे पूरा होने पर रेलवे द्वारा शुरू किए गए रेल हमसफर सप्ताह को अब हर माह चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इसके सकारात्मक परिणाम देख लागू करने का फैसला किया है। इस दौरान स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता पर जोर दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक जुलाई से इस लागू किया जाएगा।
विज्ञापन



रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में घोषणा की थी 26 मई से एक सप्ताह तक ट्रेनों में रेल हमसफर सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान रेलवे अधिकारी ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों के बीच जाकर रू-ब-रू हुए और उनकी परेशानियों को सुनकर साफ-सफाई व ट्रेनों के संचालन को सही समय पर करने के लिए सुझाव मांगेंगे। इस रेल हमसफर सप्ताह के बेहतर नतीजे आने से आला अफसर खुश हो गए थे।


नतीजों को देखकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने इस रेल हमसफर सप्ताह को प्रत्येक माह सात दिनों तक चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेलवे अधिकारी पूर्व की भांति यात्रियों की परेशानियों को सुनेंगे और साथ ही स्टेशन, प्लेटफार्मों व ट्रेनों में साफ-सफाई करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें