निशुल्क सैटअप बॉक्स के हॉेर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद एक टीवी केबिल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने शहर में निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाने की कवायद शुरू की है। करीब 1500 रुपये कीमत के सैटअप बॉक्स मुफ्त लगाए जाने से शहर में चर्चा है कि कालेधन को सफेद करने के उद्देश्य से यह शुरू किया है।
डिस्ट्रीब्यूटर ने प्रसार बढ़ाने के लिए यह पहल शुरू करने की बात कही है। शहर में अमूमन टीवी केबिल कंपनी की ओर से 1500 रुपये में सैटअप बॉक्स लगाया जाता है। एक केबिल कंपनी ने गली मोहल्लों में हॉेर्डिंग लगाकर निशुल्क सैटअप बॉक्स का प्रचार शुरू किया है।
शहर में चर्चा है कि कालेधन को सफेद करने के उद्देश्य से यह कवायद शुरू की गई है। कुछ केबिल कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि उक्त केबिल कंपनी ने बड़ी मात्रा में सैटअप बॉक्स खरीद लिए थे। इन्हें खपाने के लिए यह पॉलिसी शुरू की गई है,
कुछ दिन बाद उपभोक्ताओं से नई करेंसी के नोट ऐंठे जायेंगे। डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि सर्कुलेशन बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाए जा रहे हैं। ग्राहकों के टीवी सैट पर निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाए जायेेंगे।