फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री रसोई गैस कनेक्शन मिले

Fri, 03 Jun 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
50 गरीब महिलाओं दिए फ्री रसोई गैस कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत शुक्रवार को नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब महिलाओं को फ्री रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने योजना की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


उज्जवला योजना के तहत शुक्रवार को गढ़ में नेशनल हाईवे स्थित होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने ग्रामीण अंचल में रहने वाली बीपीएल श्रेणी की 50 गरीब महिलाओं को रसोई गैस के फ्री कनेक्शन दिए।

सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब  महिलाओं का दर्द समझकर यह योजना चलाई है, जो केंद्र सरकार का बेहद सराहनीय कदम है।

योजना कोऑर्डिनेटर सुमित शर्मा और स्थानीय एजेंसी एमडी रामगोपाल सिंह ने लाभार्थी महिलाओं को रसोई गैस के इस्तेमाल के दौरान होने वाले हादसों से अवगत कराकर उन्हें सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, सुरेश नागर, संजय त्यागी, भूपेंद्र चौधरी, रमन शर्मा, मूलचंद सिंहल, कमल त्यागी, मीना सिंह, डॉ. हरेंद्र, देवेंद्र कंडारी, विनीत कालरा, विवेक गर्ग, ममता गोस्वामी,

मधु चतुर्वेदी, विनय त्यागी, योगेश वर्मा, महेंद्र चौहान, लालसिंह, चंद्रभान, भगवान दास, सुमन प्रकाश त्यागी, नेनपाल सिंह, दिनेश कुमार, भूरे खां, फरमान, कमलेश शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें