फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धन दोगुना करने का लालच देकर छह लाख हड़पे

Mon, 18 Nov 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर भारतीय सेना के सूबेदार से चार लोगों ने छह लाख रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने न्यायालय के आदेश पर बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हापुड़ के जसरूपनगर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेना में सूबेदार हैं। उनके साथ ही राजस्थान के सीकर क्षेत्र निवासी सुभाष चंद और जनपद बुलंदशहर निवासी अमित कुमार भी सेना में ही कार्यरत थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मई 2022 में अमित और उसकी पत्नी ने उन्हें बताया कि सुभाष चंद नेक्स एवरग्रीन प्रालिक में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो कंपनी स्मार्ट सिटी डवलप करने का काम कर रही है। कंपनी में निवेश करने पर वह लोग 18 माह में धन दोगुना कर लौटा रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें मिलने के लिए बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी बुलाया। जहां उसने आरोपियों को दो लाख रुपये नकद दे दिए। इसके अलावा चार लाख रुपये आरोपियों के खाते में भेजे। कुछ समय तक तो उनके बैंक खाते में साप्ताहिक मुनाफा आया, लेकिन 23 जनवरी 2023 को आरोपियों ने सभी निवेशकों का डाटा खत्म कर एप का संचालन बंद कर दिया। तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इस बारे में पूछने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में उन्होंने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उन्हें न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सुभाष चंद, निवासी सीकर राजस्थान, अमित कुमार, मीनू निवासी जनपद बुलंदशहर और नरेश कुमार काजला निवासी राजस्थान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी व अन्य धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें