गढ़मुक्तेश्वर। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर गांव निवासी किशोर ने करीब चार माह तक दुष्कर्म किया। पीड़ित के अनुसार तीन माह की गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़ित ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्हें मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वह लोग आरोपी के घर पहुंचे। जहां किशोर के पिता व अन्य परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 64(2), 191(2), 333, 352 के तहत दुष्कर्म, बलवा, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।