फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेबिट कार्ड बदलकर युवती के खाते से 39 हजार रुपये निकाले

Tue, 15 Apr 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने युवती के खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर युवती को इसकी जानकारी हुई। युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरा निवासी प्रेरणा ने बताया कि 12 अप्रैल को दो बजे दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज में उनकी जीएसटी विषय की परीक्षा थी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से कुछ रुपये निकालने गई थीं। रुपये निकालने के बाद वह कॉलेज जा रही थीं। इसी बीच एटीएम में खड़े दो युवकों ने आवाज लगाकर उन्हें रोक लिया था।
आरोप है कि दो युवकों ने एटीएम में बुलाकर उनसे मशीन में लेनदेन निरस्त करने की बात कही थी। उन्होंने एटीएम मशीन में दोबारा अपना कार्ड लगाया था। इस दौरान आरोपियों ने उनका कार्ड बदल दिया था। परीक्षा में देरी होने के कारण वह कॉलेज चली गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद उनके मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया था। आरोपियों ने तीन बार में उनके खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एटीएम मशीन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें