फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक से भिड़ी कार

Tue, 15 Apr 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर एक कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दौरान कार सवार पांच लोगों को मामूली चोट आई। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार सवार हिमांशु व सुखविंद्र निवासी चरखी दादरी, पंकज निवासी गांव दहना मानेसर और हर्ष निवासी बरोला मानेसर मंगलवार की सुबह सवा पांच बजे गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। हाईवे 9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर उनकी कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इस दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों को मामूली चोट आई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को हाईवे से हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारू कराया। ट्रक चालक विमल निवासी गांव राजपुर जिला मैनपुरी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें