फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.98 लाख लाख रुपये ठगे

Tue, 21 Oct 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती को साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का आफर देकर करीब 3.98 लाख रुपये ठगे लिए। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस खाते के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पिलखुवा के मोहल्ला छिपीवाड़ा निवासी श्रुति गोयल ने बताया कि छह और सात अक्तूबर को टेलीग्राम पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रेस्तरां रिव्यू का पार्ट-टाइम काम करने का ऑफर दिया। उन्हें मामले में प्रक्रिया सरल लगी। इसके कारण वह झांसे में आकर नौकरी करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद आरोपियों के कहे अनुसार उन्होंने बताए गए बैंक खातों में कुल उन्होंने कुल 3.98 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपए ट्रांसफर करने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क समाप्त कर लिया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। मामले में पीड़िता ने बैंक अधिकारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। साथ ही थाना साइबर क्राइम में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, बैंक डिटेल और अन्य माध्यमों से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें