फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के गढ़ में पटाखों की चिंगारी से सीज वाहनों में लगी आग, ब्रजघाट चौकी के बाहर खड़े थे वाहन

Tue, 21 Oct 2025 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
सीज वाहनों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हापुड़ की ब्रजघाट चौकी के सामने मैदान में खड़े विभिन्न मुकदमों के सीज वाहनों पर दिवाली पर्व पर सोमवार की देर शाम आतिशबाजी के दौरान पटाखों की चिंगारी गिर गई। इससे वाहनों में आग लग गई। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में आग काफी तेज हो गई। जिस कारण आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। चौकी में मौजूद  पुलिसकर्मियों और आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। 

सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर  पहुंच गए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ब्रजघाट पुलिस और दमकल विभाग की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें