फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 3.87 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी कैलाश ने मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों पर उनकी पुत्री की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 3.87 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कैलाश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जून माह 2020 को मोहल्ले के ही हरीश व सुशील उनके घर आए थे। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पुत्री मीनाक्षी की मेरठ कोर्ट में पेशकार की सरकारी नौकरी लगवाने के लिए उनसे सात लाख रुपये की मांग की। उन्होंने ज्यादा रुपये न होने पर इसमें असमर्थता जताई। इस पर दोनों ने कमीशन के दो लाख न देकर उन्हें पांच लाख रुपये देने की बात उनसे कही। दोनों की बातों पर विश्वास कर विभिन्न तिथियों में उन्होंने व उनकी पत्नी ने नकद व खाते से दोनों को 3.87 लाख रुपये दे दिए। उनके रुपये की एवज में आरोपियों ने पूर्व में बंद अपने खाते से उन्हें चार चेक भी दिए थे।
उन्होंने अपने खाते में चेक लगाए, लेकिन वे निरस्त हो गए। 17 सितंबर 2025 को उन्होंने दोनों से अपने रुपये का तकादा किया। इस पर आरोपी ने गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। 20 सितंबर को वह रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से भी की थी इसके बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हरीश व सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें