फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह रुकवाया

Fri, 28 Nov 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के चंडी रोड स्थित हनुमान मंदिर में हो रहे बाल विवाह को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति व एएचटीयू की टीम ने रुकवा दिया। बाल कल्याण समिति ने किशोरी को अभिरक्षा में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने दूल्हे पक्ष को कड़ी हिदायत देकर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी विधवा महिला ने एक माह पहले अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का रिश्ता थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक से तय किया था। गोद भराई की रस्म के बाद विधवा मां ने पुत्री के बालिग होने पर शादी करने की बात दूल्हे पक्ष से कही थी। बृहस्पतिवार को महिला काम पर अस्पताल गई थी। उसकी गैरमौजूदगी में बिचौलिया उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
इस दौरान बिचौलिया ने पुत्री के हाथ में मेहंदी भी लगवा दी। बिचौलिए ने दूल्हे पक्ष को विवाह करने के लिए उन्हें चंडी रोड स्थित एक मंदिर में बुलवाया। यहां आरोपी किशोरी का बाल विवाह कराने का प्रयास कर रहा था। बाल विवाह की सूचना न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को मिली। सूचना पर समिति के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना एएचटीयू प्रभारी को दी। इसके बाद समिति व टीम ने मंदिर में पहुंचकर किशोरी का बाल विवाह रुकवाया और दूल्हे पक्ष को कड़ी हिदायत देकर घर भेज दिया। बाल कल्याण समिति ने किशोरी को अभिरक्षा में लेकर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चिकित्सक ने 13 वर्ष की उम्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। किशोरी के पिता का कई वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें