फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जमीन दिलाने के नाम पर 19.50 लाख रुपये हड़पे

Tue, 12 Dec 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया में कृषि भूमि दिलाने के नाम पर भूमि स्वामी और अन्य दो लोगों ने धोखाधड़ी कर दिल्ली निवासी व्यक्ति से 19 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली के एसयू ब्लॉक ग्राउंड निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सिंभावली के गांव खुडलिया में संदीप और ब्रजेश देवी से खसरा संख्या 592 के रकबे से 1036.5 वर्ग मीटर का सौदा किया था। भूमि दिलाने के दौरान गांव के ही भंवर सिंह विक्रांत भी मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि साढ़े सात लाख रुपये तो बैंक के माध्यम से खाते में भेजे गए। बाकि संदीप को सात लाख नकद और ब्रजेश को भी पांच लाख रुपये नकद दिए। 27 फरवरी को बैनामा करने के लिए संदीप, ब्रजेश देवी, भंवर सिंह, विक्रांत से कहा तो सभी ने जानबूझकर पूरी जानकारी होने के बाद बताया कि प्रदीप भारतीय थल सेना में सेवारत है और छुट्टी नहीं मिली है। उसके बावजूद भी प्रदीप का नाम बैनामे में दर्ज कराया। इस बीच आरोपी पक्ष इधर उधर की बात करते हुए टाल मटौल करने लगा। इस संबंध में जब शिकायत की तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब 19 लाख 50 हजार रुपये धोखाधड़ी से ले लिए गए हैं, लेकिन भूमि का बैनामा नहीं किया गया है। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें