फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान को दिया सरसों का घटिया बीज, पांच बीघा फसल बर्बाद

Tue, 12 Dec 2023 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मलकपुर के किसानों को गढ़ रोड स्थित एक दुकान से सरसों का खराब बीज दे दिया गया। बुवाई के एक महीने बाद भी फसल नहीं उगी, इस मामले में किसानों ने दुकानदार से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान भूरू सिंह ने बताया कि उसने हापुड़ की एक दुकान से सरसों का बीज खरीदा था। काफी कहने के बाद भी दुकानदार ने बिल नहीं दिया। सहफसली खेती में सरसों और गन्ना बोया था। लेकिन सरसों उगी ही नहीं, एक महीने तक इंतजार करते रहे, जब फसल बाहर नहीं आयी, इस मामले में दुकानदार से शिकायत की। आरोप है कि दुकानदार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस मामले में किसान ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अच्छेजा निवासी किसान दीपक त्यागी ने जबरन नैनो यूरिया दिए जाने का आरोप लगाया है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खराब बीज की शिकायत का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें