फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से लेखपाल सहित चार की मौत

Fri, 16 Sep 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लेखपाल सहित चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बुखार से लेखपाल सहित चार लोगों की मौत हो गई। इससे बुखार से जान गंवाने वालों की तादाद 41 हो गई है। क्षेत्र में बुखार से लगातार मौत होने के कारण लोग दहशत में हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी इंतजाम न होने के कारण लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


गांव बागडपुर में रहने वाले अजय सिंह के बेटे विक्की (25) को तीन दिन से बुखार था। विक्की का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव धनुपरा में 59 वर्षीय वेदप्रकाश को एक सप्ताह पहले बुखार आया था।

उनका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात उनकी मौत हो गई। वेदप्रकाश लेखपाल थे। उनकी तैनाती धौलाना तहसील में थी। गढ़ के मुख्य बाजार में हेयर कटिंग की दुकान करने वाले निजाम सलमानी (50) को भी तीन दिन से बुखार था।
विज्ञापन


उनको स्थानीय चिकित्सक के उपचार से आराम भी मिला था। निजाम के छोटे भाई इनाम सलमानी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अचानक उनका दिल घबराने लगा और कुछ ही देर में मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।

वहीं गढ़-चौपला स्थित जवाहरगंज मंडी में चने और मूंगफली बेचने वाले मल्लू भुर्जी (55) ने शुक्रवार को बुखार से दम तोड़ दिया। उनका स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा था।

बता दें कि गढ़ क्षेत्र में इन दिनों बुखार का कहर जोरों पर है। इससे अब तक 41 लोगों की जान ले ली है और सैकड़ों मरीजों का दिल्ली, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें