फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में स्थापित होंगे चार एग्री जंक्शन

Thu, 25 Dec 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के चारों ब्लॉक में एक-एक एग्री जंक्शन स्थापित होगा। इसके लिए पात्रों का चयन किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कृषि विभाग ने लाइसेंस जारी करने भी शुरू कर दिए हैं। इनपर किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद और बीज मिल सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में उर्वरक, बीज, कीटनाशकों की गुणवत्ता से खिलवाड़ हो रहा है। आए दिन कृषि विभाग कोई न कोई खुलासा करता है। किसानों में भी अब भ्रम बन गया है कि पूरे पैसे देने के बावजूद भी उन्हें अच्छी गुणवत्ता का बीज और खाद कहां से मिलेगा।



पिछले दिनों शासन के आदेश पर प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को इस तरह के एग्री जंक्शन खुलवाकर, रोजगार देने के साथ ही किसानों को भी उचित गुणवत्ता के बीज, उर्वरक उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




अब चयन की प्रक्रिया पूरी करके चार किसान को एग्री जंक्शन आवंटित कर दिए गए हैं। इसमें शासन की ओर से विशेष अनुदान पर ऋण की भी व्यवस्था कराई गई है। प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही कृषि विभाग ने भी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेष बात यह है कि चारों जंक्शन को लाइसेंस बिना सरकारी शुल्क के ही मुहैया कराए गए हैं।



यहां बनेंगे एग्री जंक्शन-



गांव वैट में तेज सिंह. गढ़ क्षेत्र में आंबेडकरनगर के विकास, पिलखुवा में डूहरी के संदीप तोमर और धौलाना में भोला सिंह को एग्री जंक्शन आवंटित किया गया है।



किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं



एग्री जंक्शन पर उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, कीटनाशक मिलेंगे। यहां मिलावटखोरी या गलत उत्पाद दिए जाने की संभावना नहीं रहेगी। क्योंकि यह सीधे कृषि विभाग की निगरानी में रहेंगे। स्टॉक और सुविधाओं की हर सप्ताह समीक्षा भी होगी।



कोट -जिले में चार एग्री जंक्शन बनाए जाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। चारों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, यहां से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल सकेंगे। - डॉ. गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें