फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 15 दिन से अतरौली गांव में छाया अंधेरा

Thu, 25 Dec 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। क्षेत्र के गांव अतरौली में 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर चोरी हुआ था इसके बाद से गांव के लोग अंधेरे में हैं। ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर लगवाने की जहमत नहीं उठाई। शिकायत के बाद भी समाधान न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव में सेठ काला प्रकाश के खेत पर रखा ट्रांसफार्मर 11 दिसंबर की रात में चोरी हो गया था। निगम के अवर अभियंता को इसकी सूचना दी गई, लेकिन नया ट्रांसफार्मर नहीं रखवाया गया। वर्तमान में पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। ग्राम निवासी सुजीत, राकेश, नरेंद्र, अनिल, धर्मवीर और महेंद्र का कहना है कि बिजली न होने से ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। खेती के सभी कार्य रुक गए हैं। अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गांव में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद न कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न समस्या का समाधान हुआ।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी की जानकारी है। वैकल्पिक व्यवस्था और नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें