फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक में बिक रहे फार्म, बिना आईडी बन रहे शपथ पत्र

Wed, 17 Aug 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बीटीसी काउंसलिंग के आवेदन फार्म खुलेआम ब्लैक में बिक्री हो रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीटीसी काउंसलिंग के आवेदन फार्म व शपथ पत्रों की खुलेआम ब्लैक में बिक्री हो रही हैं। आलम यह है कि अभ्यर्थियों की वास्तविक पहचान से पूर्व ही शपथ पत्रों की नोटेरी की जा रही है। डायट में भी बिना रिसीविंग दिए ही अभ्यर्थियों की फाइलें धड़ाधड़ जमा कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


हापुड़ और गाजियाबाद में रिक्त सीटों पर सात दिनों से बीटीसी-2015 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चल रही है। पहले दिन से ही अभ्यर्थी परिसर में अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। अब काउंसलिंग की आड़ में डायट के आसपास आवेदन फार्म और शपथ पत्रों की ब्लैक में धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।

दूर दराज से आए अभ्यर्थियों की मजबूरी का फायदा उठाकर दलाल उन्हें 200 रुपये तक में फार्म बेच रहे हैं।  इतना ही नहीं जिला मुख्यालय, एसपी कार्यालय, नगर पालिका में सरेआम शपथ पत्रों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


आश्चर्य की बात यह है कि अभ्यर्थियों के फोटो, आईडी लगाने से पूर्व ही शपथ पत्रों की नोटेरी भी कर दी जा रही है। इसके एवज में अभ्यर्थियों से अवैध वसूली का गोरखधंधा जोरों से चल रहा है।
इतना ही नहीं डायट में अभ्यर्थियों की फाइलें तो जमा की जा रही हैं

लेकिन उसकी रिसीविंग नहीं दी जा रही है। ऐसे में यदि कोई फाइल गुम होती है तो अभ्यर्थियों के पास अपील का कोई विकल्प ही नहीं बचेगा। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं।

डायट के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह का कहना है कि उनके यहां तमाम प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जा रही हैं। किसी अभ्यर्थी को परेशान नहीं किया जा रहा है। व्यवस्था बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

डायट में आए दिन हजारों की संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में काफी लंबी लाइनों में उन्हें घंटों परेशान होना पड़ रहा है। डायट के आसपास कुछ कर्मचारी 500 रुपये में फाइल बिना लाइन में लगे ही जमा करा रहे हैं। ऐसे में दूर दराज से आए अभ्यर्थी लाइन की परेशानी से राहत पाने के लिए 500 रुपये देना उचित समझ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें