फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व सीएम मायावती के ममेरे भाई को मिली धमकी, 30 लाख रुपये नहीं दिए तो परिवार को जान से मार देंगे

Sat, 03 Jun 2023 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रॉपर्टी के लेन-देन में 30 लाख रुपये का फर्जी चेक देने का आरोप लगा है। कुछ आरोपियों ने गांव सिमरौली निवासी और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ममेरे भाई को हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव सिमरौली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सगे मामा का पुत्र है। कुछ दिन पहले उसने थाना देहात क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों के साथ प्रॉपर्टी का व्यापार किया था। दोनों पक्षों के बीच व्यापार का पूरा लेनदेन हो चुका है। 

31 मई को आरोपी पीड़ित के गांव में पहुंचे लेकिन, उन्हें वहां नहीं मिला। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति की चाय की दुकान पर पहुंचे। वहां पहुंचकर आरोपियों ने उसके के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते गाली गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


उन्होंने दुकान संचालक से कहा कि उसने उन्हें 30 लाख रुपये का फर्जी बैंक चेक दिया है। अगर उसने ने उन्हें 30 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। थाना बाबूगढ़ प्रभारी हेम सिंह सैनी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें