हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को जगह-जगह छापा मारकर 16 नमूने लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि चंडी रोड गांधी गंज से केक निर्माता फैक्टरी से केक और पेस्ट्री का एक-एक, शाही शिकंजी सबली गेट से मिल्क बादाम, बिरयानी ,चाट मसाला का एक-एक, विपुल किराना स्टोर मंडी पक्का बाग से समा के चावल, किशमिश का एक-एक, यात्री प्लाजा शिवम ढाबा गढ़ से अरहर दाल, पिसी हुई मिर्च और पिसी हुई हल्दी का एक-एक, कान्हा श्याम टूरिस्ट ढाबा से बेसन और रिफाइंड का एक-एक, द फूड प्लाजा ढाबा गढ़ से बेसन, पनीर का एक-एक, मनु प्रजापति रेलवे क्रॉसिंग गढ़ के पास से पनीर का एक, रहमत स्वीट गढ़ से बूंदी लड्डू का एक नमूना लिया है। सभी 16 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मिलावट को रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह, प्रियंक श्रीवास्तव, आरपी गंगवार, आरपी गुप्ता और सहरिश सादात आदि शामिल रहे।