फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहर पटरी पर फिर दिखा तेंदुआ, दो शावक भी साथ

Wed, 13 Aug 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली (हापुड़)। गांव भगवानपुर के जंगल में मध्य गंग नहर पटरी के पास तेंदुआ और उसके शावकों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन


मध्य गंग नहर पटरी पर पिछले दो माह से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नहर के आसपास दस से अधिक गांवों के लिए यह आने जाने का मार्ग है। इसके साथ यहां से मेरठ के लिए भी लोग आते-जाते है। भगवानपुर निवासी अमित ने बताया कि बुधवार को वीडियो वायरल हुआ, इसमें तेंदुआ और दो शावक घूमते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो भगवानपुर के जंगल का है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तेंदुआ और उसके शावक सामने आ चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। कई बार जंगली जानवर लोगों पर हमला भी कर चुके हैं, लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। हर बार सूचना के बाद टीम केवल खानापूर्ति कर लौट जाती है।

वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करती है। इसके अलावा जहां भी सूचना मिलती है, पहुंचकर जांच व कांबिंग कराई जाती है। अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। यदि क्षेत्र में तेंदुए हैं, तो जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें