फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद्य विभाग ने लिए आठ नमूने

Wed, 06 Aug 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रक्षाबंधन से पहले बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम ने मिठाई और किराना की दुकानों पर छापा मारकर आठ नमूने लिए।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील सिंह ने बताया कि पिलखुवा में जय भगवान स्वीट्स से बर्फी, चंडी मंदिर रोड पर दिनेश कुमार के यहां से रसगुल्ला व घेवर, प्रवेश किराना स्टोर से नूडल्स ,बेसन और कुकिंग लाइट फैट का नमूना लिया गया। इसके साथ धौलाना कस्बे के विजय किराना स्टोर से सरसों तेल व बेसन का एक-एक नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक, सोवेंद्र सिंह, आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार और सहरिश सादात शामिल रहे।



मौके पर रिपोर्ट देगी विभाग की वैन

रक्षाबंधन को देखते हुए लखनऊ से विभाग की प्रयोगशाला की वैन भी जिले में आई है। जो मौके पर ही नमूने लेकर जांच रिपोर्ट भी देगी। इस टीम में मौजूद अधिकारी कहीं पर भी कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें