फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 1.25 लाख की कीमत का 1750 किलो बेसन सीज

Wed, 04 Nov 2026 10:39 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
1750 किलो बेसन सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर आमजन को शुद्ध,  सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत कार्रवाई की गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित साईं नाथ फूड्स, एमजी रोड पर औचक छापा मारा। 

विज्ञापन


इस दौरान बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के एक-एक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। वहीं, बेसन में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर करीब 1750 किलोग्राम बेसन सीज कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें