फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घेर में लगी आग, गाय समेत चार पशुओं की जलकर मौत

विज्ञापन
गांव वैठ मेंं आग लगने के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैठ में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से पशुओं के घेर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घेर में बंधे चार पशु उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गाय, बछड़े और दो भैंसों की जलकर मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव वैठ निवासी असलम ने बताया कि घर के बाहर बने एक कमरे में वह रोजाना अपने पशुओं को बांधता है। सोमवार रात भी उसने एक गाय, एक बछड़े और दो भैंसों को कमरे में बांध दिया था। इसके बाद वह पास में बने अपने घर में सोने चला गया। देर रात अचानक पशुओं के कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर वह मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक चारों पशुओं की मौत हो चुकी थी।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कुमार गौतम ने बताया कि मृत पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहसीलदार हेमंत चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर टीम भेजी गई है। नुकसान का आकलन कराने के लिए जांच कराई जा रही है। पीड़ित पशुपालक को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें