फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 40 लाख के फंगस लगे आचार को किया सीज

Thu, 09 Oct 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड पर गांव पटना मुरादपुर मोड़ के पास एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम में रखे 250 नीले ड्रमों में भरे करीब 40 लाख रुपये की कीमत के 37,500 किलो आचार में फंगस मिलने पर इसे सीज कर दिया। इसके साथ चंद्रलोक कॉलोनी में 3.84 लाख का घी, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और सरसों का तेल भी सीज किया है। सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


टीम ने गोदाम में जांच शुरू की तो मौके पर करीब ढाई सौ नीले ड्रमों (प्रतिदिन ड्रम करीब 150 किलो) में आचार रखा हुआ था। ड्रम खोलकर देखे गए पर आचार से बदबू आ रही थी। यहां तक कि फंगस भी लगा हुआ था। इसके अलावा ड्रम पर एक्सपायरी तिथि भी कई माह पुरानी दर्ज थी। जांच में सामने आया कि आचार की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इस पर तुरंत आचार को सीज करते हुए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

इसके साथ टीम ने चंद्रलोक कालोनी स्थित श्री गणेश ट्रेडर्स पर छापामारी करते हुए पांच प्लास्टिक की कैनों में भरे 18,290 रुपये के 118 किलो व 12 प्लास्टिक की कैन में भरे 3,56,000 रुपये की कीमत के 258 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन और 9,990 रुपये की कीमत के सरसों के तेल को सीज किया। इन सभी के तीन-तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य निरीक्षक आरपी गुप्ता, खाद्य निरीक्षक आरपी गंगवार, खाद्य निरीक्षक साहिस्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें