फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के आगोश में समाया शहर, लुढ़का पारा

Tue, 29 Nov 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कोहरे से जनजीवन की रफ्तार पड़ी धीमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दी धीरे-धीरे रंग दिखाने लगी है। मंगलवार तड़के लोगों की आंख खुली तो कोहरे के आगोश में इलाका समाया हुआ था। दोपहर तक पूरा क्षेत्र कोहरे के आगोश में रहा। सूरज और धुंध के बीच घंटों चली लुका छिपी के बाद हवा चलने लगी तो तो लोगों को कोहरा से राहत मिली।
विज्ञापन


अचानक मौसम के करवट लेने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम में ठंडक के बावजूद अब तक क्षेत्र में कोहरे की दस्तक नहीं हुई थी।

लेकिन मंगलवार को लोग नींद से जागे तो कुछ दूरी तक देखना भी मुश्किल था। इस स्थिति के कारण नौकरी पेशा और स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं समय से स्कूल नहंी पहुंच पाए। सड़क पर थोड़ी दूर तक देखे पाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन


कोहरे से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिर गया। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर को करीब 12 बजे के आसपास ही सूरज के दर्शन हुए। इसके बाद भी सूरज और धुंध के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

मौसम विज्ञानी डॉ. सुभाष ने बताया कि इन दिनों में कोहरा पड़ना आम बात है। दिसंबर की शुरूआत में अक्सर कोहरा पड़ना शुरू हो जाता है। अगले कुछ दिन ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान हैं। इन दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें