फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और सर्द हवाओं ने कराया ठंडक का एहसास

Fri, 06 Jan 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ठंडक का एहसास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शुक्रवार को कोहरे और सर्द हवाओं से दिन की शुरुआत हुई। मौसम विशेषज्ञ अगले कुछ दिनों में और ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही कोहरा और सर्द हवा चलनी शुरू हो गई। दोपहर तक कोहरा नहीं छंटा। थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए, मगर सर्द हवा के चलते उनका कोई असर नहीं रहा। शाम होते-होते लोगों को जबरदस्त ठंडक का एहसास हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी मनोज आत्रेय और डॉ. नफीस चौधरी ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंडक और बढ़ेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें