फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जमीन पर किया अवैध कब्जा, विरोध करने पर की फायरिंग

Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में महिला किसान की खेती की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके द्वारा बोई गई गेहूं की फसल को भी नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने करीब फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीडि़त ने एसडीएम और सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला हमीदा ने बताया कि उसे गांव के जंगल में खेती का पट्टा मिला हुआ है। उस भूमि पर वह पिछले कई साल से खेतीबाड़ी करती आ रही हैं। पिछले दिनों उसने खेत में गेहूं की बुवाई की थी, दो दिन पूर्व गांव निवासी कुछ लोग वहां आए और उसकी खेती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। आरोपियों ने उसकी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भयभीत करने के लिए चार राउंड गोलियां भी चलाई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सरकारी भूमि से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, दोनों ही पक्षों को संपूर्ण समाधान दिवस में आकर अपना-अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। बहादुरगढ़ पुलिस को भी फायरिंग के मामले में जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें