फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवती से दुष्कर्म करने के दोषी को आठ साल के कारावास की सजा

Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 21 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा कि आकाश उर्फ अक्कू ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी आकाश ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। जब आरोपी को बताया कि वह वह गर्भवती है और उसके बच्चे की मां बनने वाली है, तो आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया।

पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम में चल रही थी। अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायालय में मजबूत साक्ष्य व कई गवाह पेश किए। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध किया है। इसलिए आरोपी को अपराध की प्रकृति देखते हुए अधिकतम दंड से दंडित किया जाए। वहीं, आरोपी के अधिवक्ता ने इसको आरोपी को प्रथम अपराध बताते हुए कम से कम सजा दिए जाने की बता कही।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश मिताली गोविंद राव ने मामले के आरोपी आकाश को सजा सुनाई। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को साढ़े छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें