फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्लाईवुड से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 20 May 2026 02:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
Fire in Truck - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली के सामने मंगलवार की देर रात गुजरात के गांधीधाम से प्लाईवुड लादकर आ रहे ट्रक के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक की आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ट्रक में लदा प्लाईवुड आग लगने से पूरी तरह बच गया। 
विज्ञापन


ट्रक चालक जावेद मंगलवार की देर रात करीब दो बजे गुजरात के गांधीधाम से अपने ट्रक में प्लाईवुड लादकर हापुड़ आ रहा था। कोतवाली के सामने पहुंचने पर ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। केबिन में आग लगते देख जावेद ने आनन-फानन ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। 

ट्रक में आग लगने की सूचना पर कोतवाली से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने दमकल विभाग को ट्रक में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से ट्रक में लदा प्लाईवुड नहीं जल सका। 
विज्ञापन


ट्रक में लदा प्लाईवुड जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से ट्रक केबिन में आग लगना प्रतीत हो रहा था। दमकल कर्मियों ने रात में ही आग पर काबू पा लिया था। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें