फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के चैंबर में लगाई आग

Mon, 29 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कचहरी परिसर स्थित बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल शिशौदिया के चैंबर में रविवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। हालांकि आग केवल गेट तक ही सीमित रही। मामले को लेकर डीजे, डीएम व एसपी ने मौके पर दौरा कर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हापुड़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल शिशौदिया का कचहरी परिसर में चैंबर है। सोमवार सुबह जब अधिवक्ता कचहरी पहुंचे तो उन्होंने उनके चैंबर का गेट जला हुआ देखा। आग से गेट और चैंबर के अंदर रखी बेंच जल गई थी।

हालांकि फाइलें व अन्य सामान बच गए। अनिल शिशौदिया ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद जिला जज घनश्याम पाठक, डीएम कृष्णा करुनेश व एसपी हेमंत कुटियाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी रिकार्डिंग के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बार एसोसिएशन के सचिव भोपाल शिशौदिया ने कहा कि घटना निंदनीय है। शाम सात बजे के बाद कचहरी परिसर में किसी का भी प्रवेश वर्जित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें