फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, हजारों का नुकसान

Sat, 04 Mar 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गैस रिसाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला खाई में एक मकान में पानी गर्म करते समय अचानक गैस रिसाव से आग लग गई। आग लगने पर परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला खाई निवासी अमित परिवार के साथ रहता है। शनिवार की सुबह वह रसोई में पानी गर्म कर रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने से आग लग गई।

आग लगने पर उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सिलेंडर को जैसे तैसे घर से बाहर निकालकर उस पर रेत व पानी डाला गया।
विज्ञापन


जिससे समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गैस रिसाव से आग लगी थी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें