फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कूड़े के ढेर में लगी आग, ऊर्जा निगम कर्मियों में आक्रोश

विज्ञापन
रामपुर रोड पर कूड़े में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। रामपुर रोड पर डलाव घर में बुधवार को अचानक कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बिजली घर में धुआं घुसने के बाद करीब एक घंटे के लिए कर्मचारी दूसरे स्थान पर चले गए। वहीं, कुछ ही दूरी पर सामिया गार्डन के सामने भी कूड़े में आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। दोनों मामलों में लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करके नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में तीन बार रामपुर रोड स्थित डलाव घर और लगभग हर दिन सामिया गार्डन के सामने डाले जाने वाले कूड़े में आग लग रही है। स्थानीय निवासी नईम, सलमान कुरैशी, इरफान अहमद ने बताया कि नगर पालिका द्वारा रामपुर रोड पर सालों से पूरे शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। वर्तमान में कूड़े का ढेर कई फुट ऊंचा हो चुका है।
इस कूड़े में अज्ञात कारणों से बार-बार आग लग रही है। घंटों तक यह बुझती नहीं है। धुएं के साथ बदबू भी पूरे क्षेत्र में फैल जाती है। इस कारण रफीकनगर, रामपुर रोड, मजीदपुरा, गांव नान, रामपुर जैसे इलाकों में तो घरों तक में धुआं घुस जाता है। इस कारण लोगों का शुद्ध हवा में सांस लेना तक दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को अचानक एक बार फिर कूड़े में आग लग गई। आग के बाद धुआं रामपुर रोड बिजली घर में घुस गया। अधिकारियों से शिकायत के बाद नगर पालिका के जलकल विभाग का पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद जाकर आग पर कुछ काबू पाया जा सके, लेकिन तब तक कूड़े की बदबू पूरे क्षेत्र में फैल गई।
इसी प्रकार सामिया गार्डन के सामने की सड़क पर पड़ने वाले कूड़े में भी अज्ञात कारणों से आग लगने से बुलंदशहर रोड और आसपास के मार्ग पर धुआं फैल गया। इस कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सामिया गार्डन निवासी जुबेर, इमरान ने बताया कि आए दिन कुछ लोग यहां कूड़ा डालकर इसमें आग लगा देते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को बहुत अधिक परेशानी होती है।
कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एससी भारतीय का कहना है कि रामपुर रोड पर कूड़े में लगी आग को बुझा दिया गया है। किस कारण से आग लगी है, इसकी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें