फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गुलावठी रेलवे स्टेशन पर होगा संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ से सूबेदारगंज के बीच दौड़ने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन का 24 अप्रैल से गुलावठी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रारंभ होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर 24 अप्रैल की रात ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

जिले के गांव मुर्शदपुर, हृदयपुर, कुराना, अब्दुल्लापुर मोढी, हरसिंहपुर, उबारपुर, बृजनाथपुर, मोरपुर सहित अन्य गांव के लोगों को प्रयागराज जाने के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन से संगम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। गुलावठी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिलने से इन ग्रामीणों को हापुड़ आने से राहत मिलेगी।
24 अप्रैल को मेरठ से सूबेदारगंज को जाने वाली संगम एक्सप्रेस (14164) रात 8:05 बजे गुलावठी पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 8:07 बजे बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएगी। 25 अप्रैल से सूबेदारगंज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस नियमित रूप से सुबह 4:51 बजे गुलावठी स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 4:53 बजे हापुड़ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि गुलावठी रेलवे स्टेशन पर यात्री लंबे समय से संगम एक्सप्रेस के ठहराव का इंतजार कर रहे थे। इस नई सुविधा से गुलावठी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें