फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तस्करी की शराब से हो रही थी पार्टी, बैंक्वेट हॉल के प्रबंधक पर मुकदमा

Tue, 09 Jul 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी में सोमवार रात सगाई समारोह में अनुमति लेकर चल रही शराब पार्टी में तस्करी की शराब परोसी गई। सूचना के बाद आबकारी विभाग की टीम ने यहां छापा मारा। जहां से दो बोतल हरियाणा की शराब बरामद हुई। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने रिजेंसी के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पार्टी में बार बालाओं के ठुमके लगाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार की रात दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी में शहर के एक सराफा कारोबारी के बेटे की सगाई थी। सगाई के बाद रात में कॉकटेल पार्टी हुई, आयोजकों ने इसकी अनुमति ले रखी थी। इसकी आड़ में पार्टी में हरियाणा मार्का शराब परोसी गई। आबकारी विभाग की टीम को मौके से दो बोतल हरियाणा की शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। सुबह मामले में रिजेंसी के प्रबंधक प्रेमपुरा निवासी विपिन कुमार शर्मा के खिलाफ तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। रात की कॉकटेल पार्टी के सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गए। जिसमें बार बालाएं डांस करती नजर आ रही हैं।
-



रात में हमारी टीम गश्त के दौरान बैंक्वेट हॉल पहुंची थी, जहां जांच करने पर हरियाणा मार्का ब्रांड की दो बोतल सील बंद पाई गईं। जिसका मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बाकी शराब उत्तर प्रदेश की थी। - प्रकाश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन




जो भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, वह सार्वजनिक स्थान पर नहीं था। यह एक निजी कार्यक्रम था और बंद हॉल में आयोजित किया गया था। शराब पकड़े जाने के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। बाकी मामलों में पुलिस कार्रवाई नहीं बनती, हालांकि जांच की जा रही है। -अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें