बीबीनगर। फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले सहायक अध्यापक अमित गिरी के खिलाफ थाना पुलिस ने प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मंडोना की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रधानाचार्य ने गत चार सितंबर को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडोना पदस्थापित विद्यालय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नदवल मऊ ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई है। पूर्व में उनके खिलाफ हुई जांच में उनके दोषी पाए जाने पर उन्हें नौकरी से हटा दिया गया और उनकी नियुक्ति को भी निरस्त कर दिया गया। वहीं, अब प्रधानाचार्य ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उनकी तहरीर के आधार पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जिसके आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।