फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर पिटाई का आरोप

Sat, 07 Sep 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में जरूरतमंदों को ऋण देने वाले फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। धौलाना में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के शोषण से दंपती और उनकी बेटी की आत्महत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। शनिवार को लोगों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामेश्वरन निवासी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक फाइनेंस कपंनी से ऋण लिया था। जिसकी किस्त वह काफी समय से लगातार देता चला आ रहा है। लेकिन कुछ समय से आर्थिक स्थिति अधिक खराब हो गई। जिस कारण किस्त टूट गई। शुक्रवार को उसे किस्त जमा करनी थी, लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई। उसने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दो दिन की मोहलत मांगी, तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। शनिवार को पीडि़त के साथ ललिता, पायल, सविता, सरबजीत सिंह, राजबाला व अन्य कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि क्षेत्र में चल रहीं फाइनेंस कंपनी और सूदखोरों की जांच कराई जाएगी। इसको लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें