फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तहसीलदार कार्यालय में हुआ जमकर हंगामा

Tue, 13 Feb 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में तारीख पर आए अधिवक्ता दंपती और दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के बीच तहसीलदार कक्ष में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मूल रूप से गांव शाहपुर निवासी प्रवीन कुमार राजपूत ने तहरीर देते हुए बताया कि वह पिछले कई साल से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नई दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तमनगर में रहते है। दोनों पति-पत्नी अधिवक्ता हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। उनका अपने परिजनों से पैतृक संपत्ति का लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर वह लगातार तारीख पर आ रहे है। सोमवार की देर शाम वह मंगलवार को गांव पहुंच गए। उनके आने से पहले ही विपक्षीगणों ने पुलिस को फर्जी सूचना देकर बुला लिया और फंसाने का प्रयास किया। आरोप है कि मंगलवार की सुबह जब वह तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। इसको लेकर काफी हंगामा भी हो गया। जिसका उन्होंने वीडियो भी बना लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें