हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे 334 पर सबली कट के पास बिस्मिल्लाह होटल पर खाने के रुपयों को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसवी चौकी प्रभारी ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उपनिरीक्षक नवनीत सिंह ने दर्ज मुकदमे में बताया कि 18 मई को वह पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। एनएच 334 पर सबली कट के पास स्थित जैसे ही वह सबली कट के पास पहुंचे तो बिस्मिल्लाह मुस्लिम होटल पर कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी निवासी सलमान, मजीदपुरा निवासी फरहा व दूसरे पक्ष के गाजियाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी दिलशाद के बीच होटल पर खाने के रुपयों को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति सरिया लगने से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने सड़क पर आकर झगड़ा करते हुए मार्ग अवरुद्ध कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर एक महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।