हापुड़। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने थाना गढ़मुक्तेश्वर व देहात से विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे आठ शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित किए हैं।
एसपी ने बताया कि सोनित निवासी गांव जल्लोपुर जिला अमरोहा, अनस व गुलाम नवी निवासी गांव लालपुर जिला मुरादाबाद, अल्तमस निवासी सराय तरीन जिला संभल, आमिर निवासी मोहल्ला लालबाग सवारनगर जिला शांहजहांपुर पर 25-25 और विपिन निवासी गांव काठीखेड़ा हापुड़, आसिम निवासी गांव नानपुर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ व शहजाद निवासी मोहल्ला समरगार्डन कॉलोनी खुशहालनगर लिसाड़ीगेट जिला मेरठ पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी ने आरोपियों की जानकारी मिलने व दिखाई देने पर लोगों से पुलिस को सूचना देने की अपील भी की है।