फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गाली-गलौज के विरोध पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Fri, 26 Jul 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ढोलपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाने में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि 25 जुलाई की देर शाम वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव ढोलपुर में दो पक्षों के बीच आपस में गाली गलौज के बाद संघर्ष हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गांव निवासी ऋषभ, पुलकित, शिवम का दूसरे पक्ष के अतुल राजीव, छोटे लाल और छह-सात अज्ञात लोगों के बीच विवाद हो रहा है। जो आपस में मारपीट करते हुए हंगामा कर रहे हैं। वहीं पुलिस टीम को आता देखकर युवक भाग गए। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3),190,115(2),352, 351(2), 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें