फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल

Mon, 01 Apr 2024 01:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव गोंदी में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव गोंदी निवासी गुफरान ने बताया कि 28 मार्च की शाम उसका बेटा सरताज मस्जिद में नमाज पढ़कर घर पर आया था। इसी बीच रास्ते से बकरी के बच्चों को हटाने को लेकर कुछ महिलाओं से कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर मुस्लिम व उसके पक्ष के शादाब, सनव्वर, सलीम, समी, रियाजुल, जवाल, महबूब, वाहिद, सगीर, कलवा और नोफिल लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए।

आरोपियों ने सरताज व परिजनों पर हमला बोल दिया। हमले में शहनाज, सरताज, आसिफ, समा, शाह आलम, परवीन, जलीस और हाशिम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कराकर उन्हें बचाया। इसके बावजूद आरोपियों ने सरताज के घर पर पथराव किया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना देहात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें