फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट, चार घायल

Mon, 20 Nov 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवरंगपुरी में विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, मोहल्लावासियों ने एकत्र होकर थाने में चौकी प्रभारी का घेराव कर मायके पक्ष वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी युवती की करीब डेढ़ साल पहले नवरंगपुरी निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि युवक का पहले से किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते वह आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करता रहता है। इसी के कारण महिला के मायके पक्ष के लोग नवरंगपुरी दंपती में समझौता कराने आए। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें महिला मंजू, हर्ष, रिंकू और शिवम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों के बीच पथराव करने का भी आरोप हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मोहल्ला वासियों ने विवाहिता के मायके पक्ष वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी प्रभारी का घेराव किया।

एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि दंपती के विवाद के कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पथराव का मामला गलत है। पुलिस ने मौके से गाजियाबाद के कैलाश नगर निवासी दीपक शर्मा, सोनू शर्मा, महेश शर्मा, भोजपुर थाना के गांव शामली निवासी पंकज शर्मा, मांगे शर्मा और नवरंगपुरी निवासी मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया। जिनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें